
अमृतसर,9 दिसंबर (राजन): नशेड़ी पति से परेशान होकर एक पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया।महिला ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह बच गई। घायल अवस्था में उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उसकी दोनों टांगें टूट चुकी हैं। महिला के गिरने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना अमृतसर के तुर साहिब गुरुद्वारा के सामने गली की है। नशेड़ी पति से परेशान महिला ने घर की तीसरी मंजिल पर गई
और छलांग लगा दी। घरवालों को भी तब पता चला, जब गली में रमा के चीखने की आवाजगूंजी। गली वालों व घरवालों ने रमा को तुरंतअस्पताल में पहुंचाया। महिला की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो चुका है।
इलाज के बाद भी नशा नहीं छोड़ा
घायल महिला के पारिवारिक सदस्यों ने बताया नशे को लेकर हमेशा रमा और उसके पति में झगड़ा होता था। बहला ने अपने पति का इलाज करवाने का भी प्रयास किया। नशा छोड़ने के लिए दवा भी दी। लेकिन वह दोबारा नशा करना शुरू हो गया।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
महिला के अत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस महिला की सेहत के चलते बयान दर्ज करने का इंतजार कर रहे हैं। बयानों के आधार पर ही पुलिस आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News