Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान अवैध कॉलोनियों और निर्माणों पर एक्शन लेने को तैयार

अमृतसर,9 दिसंबर(राजन):मुख्यमंत्री भगवंत मान अवैध तरीके से बनाए गए निर्माण को लेकर सख्त दिखाई दे रहे हैं।जिसके चलते पंजाब की लोकल बॉडीज  के अंतगर्त आते गैर-कानूनी ढंग से बनी अवैध  कालोनियों और प्लाटों को लेकर एक्शन लेने की तैयारी में है। बता दें कि पूर्व सरकारों ने भी कालोनियों और प्लाटों को रेगुलर करने के लिए समय दिया था परंतु इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया।जानकारी के अनुसार पंजाब की लोकल बाडीज में लगभग 6 हजार गैर-कानूनी कालोनियां बनी हुई हैं। उन्होंने बिल्डरों को कालोनियां व प्लाटों को रेगुलर करवाने के लिए 6 महीने के अंदर-अंदर सभी दस्तावेज और फीस जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि 6 महीने का समय पूरा होने के बाद गैर कानूनी निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह से बख्शा नहीं जाएगा।

अमृतसर में लगभग 75 अवैध कॉलोनियां

अमृतसर शहर में नगर निगम के अंतर्गत इस वक्त  लगभग 75 अवैध कॉलोनियों है। इसके अलावा  लगभग 25 कॉलोनाइजरो ने नगर निगम को अपनी-अपनी कॉलोनिया रेगुलराइज करने का आवेदन भी किया हुआ है। जिसमें  नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी हुई है। जो सभी रिकॉर्ड देखकर बनता टैक्स वसूल करके कालोनी को रेगुलराइज कर सकती है। इससे नगर निगम को भी करोड़ों  रुपए टैक्स एकत्रित हो सकता है। लोगों को भी रेगुलराइज कॉलोनी से प्लॉट खरीदने में भारी राहत मिल जाएगी।

कुछ कॉलोनियों का करोड़ों है बकाया टैक्स

अभी भी नगर निगम द्वारा जिन जिन कॉलोनियों को रेगुलर किया गया था, उन उन कॉलोनियों पर करोड़ों रुपए बकाया टैक्स पड़ा हुआ है। कुछ कॉलोनाइजर ने एक या दो किस्तें भरी है। नगर निगम पर भी कार्रवाई करने जा रही है।

सीएम भगवंत मान ने उद्योग लगाने में दी राहत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा   व्यापारियों को उद्योग लगाने में दिक्कत न हो, इसलिए हम एनओसी और सीएलयू में पारदर्शिता ला रहे हैं उद्योग को हर संभव सहयोग देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

निगम कमिश्नर ने 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों और सीएफसी अधिकारियों को छुट्टी वाले दिन भी कार्य करने के दिए आदेश

नगर निगम मुख्य कार्यालय पर स्थित सीएफसी का बाहरी दृश्य। अमृतसर,6 सितंबर:पंजाब सरकार द्वारा 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *