Breaking News

बस स्टैंड से रेहड़िया शिफ्ट करवाने के लिए गई नगर निगम और पुलिस की टीम, वहां स्थिति बनी तनावपूर्ण

रेहड़ी वाले ने अपने ऊपर पेट्रोल डॉल आग लगाने की कोशिश की

मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित भारी पुलिस बल तैनात

अमृतसर,17 दिसंबर (राजन): पिछले कई दिनों से नगर निगम और पुलिस की टीम बस स्टैंड क्षेत्र से रेहड़िया हटाने का प्रयास कर रही है। किंतु वहां से रेहड़िया हट नहीं पा रही।

इन क्षेत्रों में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के चलते रेहड़ी वालों को यहां से संगम सिनेमा के साथ और सूरज चंदा पीवीआर के सामने नगर निगम द्वारा रेहड़ी मार्केट बनाकर जगह दी जा रही है। कुछ रेहड़ी वाले तो वहां पर शिफ्ट भी हो गए।

स्थिति बनी तनावपूर्ण

अधिकारियों से बहस बाजी करते हुए रेहड़ी वाले।

आज दोपहर 12 बजे निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह अपनी टीम, थाना रामबाग की प्रभारी  राजविंदर कौर अपनी टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार नवकीरत सिंह रंधावा रेहड़िया शिफ्ट करवाने के लिए बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचे। निगम अधिकारियों द्वारा रेहड़ी वालों से उनकी लिखित रूप में जानकारियां लेनी शुरू कर दी। उनके नाम, एड्रेस  और मोबाइल नंबर जिस-जिस जगह को उनके नाम पर अलॉट किया जा रहा था, उनको बताना शुरू कर दिया।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ रेहड़ी वालों ने बस स्टैंड के बाहर से हटने को इनकार कर दिया। उन रेहड़ी वालों ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से उनकी रेहड़िया यहां पर लग रही हैं। उनके परिवार की यहां से रोजी-रोटी चलती है। अगर उनको यहां से शिफ्ट किया गया तो उनके परिवार उजड़ जाएंगे। इतने में एक रेहड़ी वाले ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। किंतु मौके पर  उपस्थित अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस वालों ने उसे रोक दिया। इतना हुआ देख जो रेहड़ी वाले वहां से शिफ्ट होना चाहते थे वह भी रुक गए। सभी ने वहां पर रोष प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

मौके पर अधिकारियों ने खूब समझाया

मौके पर गए नगर निगम, पुलिस अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने रेहड़ी वालों को खूब समझाया कि उनको नगर निगम की ओर से पक्की जगह मिल रही है। रेहड़ी मार्केट में उनका कारोबार आगे से बढ़ जाएगा। अधिकारियों द्वारा यह भी कहा गया 10 दिन तक वहां पर रेहड़िया लगाएं, अगर उनका कारोबार ना चला दो उनको दोबारा बस स्टैंड के बाहर शिफ्ट कर देंगे। रेहड़ी मार्केट में नगर निगम द्वारा पूरी पूरी सहूलते प्रदान की जानी है और सभी ऑटो का रास्ता रेहड़ी मार्केट की ओर से निकाला जाएगा।

रोष धरना बरकरार

रोष धरना दे रहे रेहड़ी वाले।

शाम 5.15 बजे तक रेहड़ी वालों द्वारा दिया गया रोष धरना बरकरार रहा। मौके पर नगर निगम और पुलिस अधिकारी भी मौजूद है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

घर में लगी भीषण आग, घर में मौजूद एक बुजुर्ग बुरी तरह से झुलस गए

अमृतसर, 3 मई: मजीठा रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी की गली नंबर एक में  रात 11 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *