Breaking News

नगर निगम की किराए की दुकान की ऊपरी मंजिल पर लेंटर डालने लगे लोगों को निगम ने रोका, दीवारों को तोड़ा

निर्माण को तोड़ते हुए निगम अधिकारी और मुलाजिम।

अमृतसर,17 दिसंबर (राजन): रामबाग क्षेत्र में नगर निगम की किराए की दुकान पर एक दुकानदार द्वारा दुकान की ऊपरी मंजिल पर दीवारें खड़ी कर लेंटर डाल रहा था।

निर्माण को तोड़ते हुए निगम अधिकारी और मुलाजिम।

इसकी सूचना नगर निगम को मिलने पर निगम एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने लेंटर डालने के प्रयास को मौके पर ही रोक दिया। और खड़ी की गई दीवारों को भी तोड़ दिया गया।

धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि मौके पर एक जूतियां बनाने वाले की दुकान है, जिसे नगर निगम से पिछले लंबे अरसे से किराए पर लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्माण को तो रोक दिया गया है और सोमवार को किराएदार का रिकॉर्ड देखकर  आगे की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दिवाली तक फायर ब्रिगेड कर्मियों को छुटटी नही मिलेगी: फायर ब्रिगेड गाड़ियां पूरी तरह से एक्टिव

अमृतसर, 5 नवंबर(राजन): नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ लवप्रीत सिंह और फायर स्टेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *