
अमृतसर,25 दिसंबर (राजन): नगर निगम का जनरल हाउस 24 जनवरी को समाप्त होने जा रहा है। नगर निगम चुनाव करवाने की तैयारियां हो रही हैं । पंजाब सरकार के लोकल बॉडीज विभाग के आदेशों पर नगर निगम द्वारा 15 जून से शुरू की गई वार्ड बंदी सर्वे को अब जाकर पूरा किया गया है।नई वार्ड बंदी को लेकर अभी तक कुछ भी पूरा ना होने के कारण जनवरी माह के उपरांत ही निगम चुनाव होने के आसार हैं। निगम द्वारा वार्ड बंदी सर्वे की रिपोर्ट कल लोकल बॉडी विभाग को समिट की जा रही है। वार्ड बंदी को लेकर कल चंडीगढ़ में डीलिमिटेशन बोर्ड की बैठक होने जा रही है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह, वार्ड बंदी के लिए अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के पार्षद जिनमें प्रियंका शर्मा, बलविंदर सिंह गिल, संदीप रिंका, अमन ऐरी, अरविंद शर्मा भाग लेंगे। शहर की वार्ड बंदी के लिए पहले से नियुक्त सदस्य रितेश शर्मा और गुरनाम सिंह लहरी भी डीलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में भाग लेंगे।
85 वार्ड ही रहेगी
पता चला है कि नई वार्ड बंदी में शहर की एक बार फिर 85 वार्ड ही रहेगी। क्योंकि सर्वे दौरान ना तो जनसंख्या बढ़ी और ना ही क्षेत्र बड़ा है। सर्वे में पुराने सेंसेक्स के अनुसार जनगणना कुछ कम ही हुई है। जनगणना कम होने का मुख्य कारण लोगों द्वारा नगर निगम की हद से बाहर वाले क्षेत्रों में शिफ्ट होना और कोरोना कॉल के चलते कुछ लोग जो पंजाब से बाहर चले गए उनमें काफी संख्या में वापस नहीं आए। नई वार्डबंदी में विधानसभा क्षेत्र में ही पूरी वार्ड रहेगी। ऐसा नहीं होगा वार्ड का कुछ क्षेत्र एक विधानसभा में और कुछ क्षेत्र दूसरी विधानसभा क्षेत्र में नहीं होगा। ऐसा पहले कुछ वार्डों में है।
1,3,5…… वार्ड रहेगी लेडीस
नई वार्ड बंदी में एक बार फिर 1,3,5… वार्ड नंबर पहले की तरह लेडीस रहेंगी । वार्ड बंदी में लेडीस का कोटा 50 प्रतिशत है। अलबत्ता नई वार्डबंदी में इस बार वार्ड के नंबर बदल जाएंगे। एक नंबर वार्ड उत्तरी विधानसभा से शुरू होकर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की ओर जाते शेष रहती 3 विधानसभा क्षेत्र से गुजरते हुए नंबर लगेंगे। एससी और बीसी वार्ड नए सिरे से घोषित की जाएंगी। डीलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में घोषित किए गए सदस्यों से विचार विमर्श कर ऐतराज़ भी मांगे जाएंगे।
सर्वे रिपोर्ट कल समिट करेंगे
नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि कल चंडीगढ़ में होने जा रही डीलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में निगम द्वारा किया गया सर्वे रिपोर्ट समिट कर देंगे। नई वार्डबंदी को लेकर डीलिमिटेशन बोर्ड आगे जो दिशा निर्देश देंगे नगर निगम उसे पूरा करेगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News