Breaking News

डीलिमिटेशन बोर्ड की मीटिंग में वार्डो की जनसंख्या लगभग बराबर रखने के आदेश जारी

अमृतसर,26 दिसंबर (राजन): पंजाब सरकार के लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ में डायरेक्टर द्वारा शहर की वार्ड बंदी को लेकर डीलिमिटेशन बोर्ड की बैठक हुई। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा वार्ड बंदी सर्वे की रिपोर्ट समिट की गई। नई वार्डबंदी में भी शहर की 85 वार्ड ही रहनी है। डीलिमिटेशन बोर्ड की बैठक में वार्ड बंदी सर्वे रिपोर्ट में वार्ड को देखा गया तो कुछ वार्डों की जनसंख्या 13 से 15 हजार तक कुछ की जनसंख्या 4 से 8 हजार तक पाई गई। जिस पर निर्णय लिया गया कि शहर की समूह 85 वार्डो की जनसंख्या लगभग बराबर की जाए। प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या 13 से 15 हजार तक होनी चाहिए।

बड़े क्षेत्रफल की वार्डों के क्षेत्र होंगे कम

अब समूह 85 वार्ड की जनसंख्या लगभग एक बराबर करने के लिए शहर के साथ-साथ लगती बड़ी बड़ी क्षेत्रफल की वार्डो के क्षेत्रफल कम करने पड़ेंगे। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि सभी 10 ब्लॉक अधिकारियों को शहर की समूह 85 वार्डों के क्षेत्रफल और जनसंख्या को लगभग बराबर करने के लिए ड्यूटी लगाई जाएंगी। ब्लॉक अधिकारियों के साथ-साथ एमटीपी विभाग और ड्राइंग ब्रांच के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि आने वाले दिनों में शहर की सभी वार्डों को लगभग एक बराबर किया जा सके। डीलिमिटेशन बोर्ड की  बैठक में मौजूद रहे पार्षदों और सदस्यों ने नई वार्ड बंदी संबंधी अधिकारियों से जानकारियां एकत्रित की गई।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस : विधायक डॉ अजय गुप्ता

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी फाइल फोटो विधायक डॉक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *