Breaking News

ठंड के चलते सेवा केंद्रों के समय में बदलाव के आदेश

अमृतसर,3 जनवरी (राजन): ठंड के चलते सेवा केंद्रों के समय में बदलाव के आदेश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन के आदेशों पर एडीसी सुरिदंर सिंह ने समय को बदलने के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल यह आदेश 15 जनवरी तक लागू किए गए हैं। इसके आगे का फैसला मौसम को लेकर किया जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार अब सेवा केंद्र शाम 5 बजे तक काम करेंगे। वहीं, यह सेवा केंद्र सुबह पौने 10 बजे खोल दिए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन का कहना है कि सुबह ठंड के चलते दूर-दराज से आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उनकी सहूलियत के अनुसार यह अब 9 बजे की जगह 9:45 बजे अपना काम शुरू करेंगे और 5 बजे तक यहां काम चलेगा।

ठंड के चलते 8 जनवरी तक स्कूल भी हैं बंद
ठंड को देखते हुए पंजाब के स्कूल भी 8 जनवरी 2023 तक बंद करके रखे गए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ शोकॉज नोटिस भी जारी किए हैं। अब लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सेवा केंद्रों के समय में बदलाव भी एक अच्छा कदम है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बाढ़ से हुए नुकसान के लिए लोगों को मुआवजा दिया जाएगा :मुख्य सचिव पंजाब

मुख्य सचिव पंजाब ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा :कहा, पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *