पंजाब के इतिहास में भगवंत मान सरकार का शासन काले अध्यय के रूप में लिखा जाएगा: हरविंदर सिंह संधू
हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के विरुद्ध किया पुतला फूँक प्रदर्शन
अमृतसर: 11 जनवरी(राजन): पंजाब के सभी पीसीएस अधिकारियों द्वारा हड़ताल रूपी छुट्टी पर जाने के कारण पंजाब की जनता को होने वाली परेशानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आहवान पर पंजाब भर में प्रदेश से लेकर जिला स्तर से लेकर सर्कल स्तर पर धरने-प्रदर्शनों के चलते आज अमृतसर केन्द्रीय विधानसभा के कटड़ा भाई संत सिंह सर्कल के अध्यक्ष रोमी चोपड़ा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता ने मिलकर पंजाब सरकार के विरुद्ध पुतला फूंक प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए।उन्होंने कहा कि ऐसा पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार के विरुद्ध PCS व IAS अधिकारी अपना कामकाज छोड़ कर हड़ताल पर गए हों। भाजपा प्रदेश सचिव राजेश हनी ने भी इन कार्यक्रमों में भाग लिया|
भगवंत मान सरकार की कड़ी निंदा की
हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर भगवंत मान सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति तेजी से दिवालियापन के तरफ से बढ़ रही और इसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के नेतृत्व को खुश करने के लिए अपने व केजरीवाल के चहेतों को थोक में चेयरमैनियाँ बाँट कर कर्ज में डूबे पंजाब के खजाने पर अनावश्यक बोझ डाल रहे हैं। प्रदेश में आराजकता का माहोल बना हुआ है | उन्होंने कहा कि अब तो पंजाब सरकार के रवैये के खिलाफ पंजाब के पीसीएस अधिकारियों द्वारा सामूहिक छुट्टी पर जाने का एलान कर दिया है। आईएएस अधिकारियों का विजिलेंस के विरुद्ध एकजुट होना तथा 60 से अधिक आईएएस अधिकारियों के इस्तीफों की घोषणा से स्पष्ट हो चुका है कि भगवंत मान सरकार और प्रशासन में किसी तरह का कोई तालमेल नहीं है। केजरीवाल सरकार के दिल्ली के अधिकारीयों की पंजाब के प्रशासन में सीधी दखलअंदाजी से पंजाब की अफसरशाही बहुत खफा है। आज पंजाब के सभी सरकारी विभाग व अन्य संगठन पंजाब सरकार की पंजाब विरोधी व जनता विरोधी नीतियों के चलते भगवंत मान सरकार के विरुद्ध धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरा पंजाब धरने पर बैठ गया है। उन्होंनेकहा कि पंजाब के इतिहास में आम दामी पार्टी की सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान का शासन काले इतिहास के रूप में लिखा जाएगा।हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार बनी है तब से पंजाब की हालत बदतर हो गई है। हर तरफ गैंगस्टरों, गुंडों व देश-विरोधियों का राज है और यह लोग पंजाब सरकार और पुलिस-प्रशासन को आँखें दिखा कर अपने सत्ता चला रहे हैं। भगवंत मान या उनके मंत्री इनके विरुद्ध एक शब्द भी नहीं बोलते। आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में उसका हाथ होने तथा उसका एजंडा लागूकरने की बातें की जा रही हैं। लेकिन केजरीवाल, भगवंत मान या उनके किसी मंत्री ने आज तक उसके विरुद्ध एक शब्द नहीं बोला। उन्होएँ कहा कि पंजाब की जनता आज पंजाब सरकार से इतना दुःखी है कि उन्होंने इस बार के निगम चुनाव में आप को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की जनहितैषी नीतियों व कार्यों से बहुत खुश है। अब पंजाब की जनता ने पंजाब में बीजेपी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है तथा वह पंजाब की सभी नगर निगम और लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिता कर आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएगी।
यह भी रहे मौजूद
इस अवसर पर सलिल कपूर,इंदर पाल,रमन कपूर,रजनीश बहल,अनिल खन्ना,भजन लाल वधवा,दीपक शर्मा,धर्म पाल(पतंगा वाले), संजय शर्मा,अश्वनी,अशोक सोनी,परवेश शर्मा,सुमित शर्मा,युवा नेता प्रभातमल्होत्रा,जुगनू भट्टी,राजेश शर्मा,अतुल वर्मा,विक्की मेहरा,संजय खन्ना,संदीप मराठा,संजीव वोहरा,हरिओम,राकेश मन्ना,पंकज निनू,अभिषेक कोहली,साहिल मल्होत्राआदि उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें