Breaking News

नगर निगम ने बिल्डिंग मेटीरियल बेचने वालों द्वारा किए अवैध कब्जों के विरुद्ध शुरु किया अभियान

अमृतसर,3 फरवरी (राजन): नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों अनुसार निगम के एस्टेट विभाग द्वारा बिल्डिंग मेटीरियल बेचने वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शहर में कई क्षेत्रों पर बिल्डिंग मेटीरियल जिनमें रेत, बजरी, इंटे, सीमेंट और लोहे का सरिया बेचा जाता है , के व्यापारियों द्वारा गलियों, बाजारों, फुटपाथो और सरकारी जमीन पर कब्जा करके मेटेरियल रखा जाता है। जिससे हवा चलने से रेत के फैलने से  गंदगी बढ़ती है। कुछ बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालो द्वारा अपने अपने गोदाम भी नहीं रखे हुए हैं। जिस कारण अवैध कब्जों में बढ़ोतरी हो रही है और ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है।

3 ट्रालिया में भरकर रेत की जब्त

निगम के एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ बटाला रोड क्षेत्र में बिल्डिंग मटेरियल बेचने वाले द्वारा अवैध कब्जे करके सरकारी जमीन पर ही रेत फैलाई हुई थी। टीम मौके पर ही तीन ट्रालिया और टिप्पर मशीनें लेकर पहुंची। सरकारी जमीन पर फैली हुई रेत को टिप्पर के माध्यम से तीन ट्रेलियो में भरकर भगतावाला जोन नंबर 3 के अहाते में जमा कर दिया गया। धर्मेंद्रजीत सिंह ने कहा कि बिल्डिंग मेटीरियल बेचने वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *