Breaking News

आप सरकार का पहला टैक्स लगा :  कैबिनेट ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सैस लगाया

अमृतसर,3 फरवरी (राजन):पंजाब कैबिनेट मीटिंग में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्य पर पहला टैक्स लगा दिया है। यह टैक्स पेट्रोल-डीजल पर लगाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सैस लगाया है। सत्ता में आने के बाद से आप सरकार द्वारा जनता पर लगाया गया यह पहला टैक्स है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में जनता को लेकर सबसे अहम फैसला पेट्रोल-डीजल को लेकर किया गया है। पूरे एक साल से पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता के बाद अब पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का सैस लगा दिया है।

पंजाब के खाते में आएंगे प्रति वर्ष लगभग  470 करोड़

पंजाब के रेवेन्यू को बढ़ाने की जरूरी कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि लंबे समय से पंजाब के रेवेन्यू को बढ़ने की जरूरत थी। इसी को ध्यान में रखकर पेट्रोल-डीजल पर सैस लगाया गया है। पंजाब के खाते में आएंगे लगभग 470 करोड़ वहीं, एक्सपर्ट्स की माने तो पंजाब में तकरीबन 54 लाख किलो लीटर पेट्रोल व डीजल की खपत हर साल होती है। यानी कि इस फैसले से सीधे तौर पर 470 करोड़ के करीब रकम प्रति साल के अनुसार पंजाब के बजट में जुड़ जाएगी।

पंजाब के लिए एक दिन में दूसरा झटका

पंजाब के लोगों के लिए यह दूसरा झटका है। सुबह ही अमूल और फिर वेरका ने मिल्क के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं । दोपहर होते होते दूसरा झटका पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा कर दे दिया है।

कैबिनेट की मीटिंग में नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति को मंज़ूरी दी गई

आज पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति को मंज़ूरी दी गई… मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि यह नीति कारोबारियों के साथ विचार-विमर्श करके बनाई गई है और उनके सुझावों को भी इसमें शामिल किया गया है…कैबिनेट ने अन्य फैसलों के अलावा पंजाब इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को भी मंज़ूरी दी गई

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *