Breaking News

निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पुतलीघर से नारायणगढ़ छेहरटा तक चलाया सफाई अभियान

अमृतसर,8 फरवरी (राजन): नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने अपने चीफ सेनेटरी  इंस्पेक्टर और सेनेटरी इंस्पेक्टरों के साथ  पुतलीघर से नारायणगढ़ से छेहरटा तक सफाई अभियान चलाया गया। डॉ किरण ने बताया कि निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों के अनुसार जी-20 शिखर सम्मेलन का यह रूट होने के कारण इस ओर विशेष दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  दुकानदारों को कूड़ा न फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक  का प्रयोग न करने और कूड़ादान रखने के लिए प्रेरित किया और चेतावनी भी दी गई। फल,फ्रूट,जूस  बेचने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई अपना कूड़ा करकट अपने बैग में डालकर निगम की गाड़ियों को दें।

आधा दर्जन लोगों के काटे चालान

डॉ किरण कुमार ने बताया  कूड़ा फेंक कर गंदगी फैलाने  और सिंगल यूज प्लास्टिक रखने के खिलाफ आधा दर्जन लोगों के चालान भी काटे गए । उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ छेहरटा क्षेत्र में अवैध रूप से एक सब्जी मंडी लग रही है। उस सब्जी मंडी से भी गंदगी चल रही है। उन्होंने बताया कि जब उनकी टीम वहां पर पहुंची सब्जी मंडी लगाने वाले अधिकांश दुकानदार वहां से जा चुके थे।  उन्होंने कहा कि इस सब्जी मंडी को भी यहां से हटाया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

फंड ना आने के कारण नगर निगम के विकास कार्यों के लगभग 180 करोड़ के टेंडर पिछले तीन महीनो में नहीं खुल पाए

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा एमडीएफ के तहत शहर की पांचो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *