Breaking News

युवक आतंक मचाने वाली चाइना डोर का हुआ शिकार

अमृतसर,15 फरवरी (राजन): सरकार की पाबंदी के बावजूद चाइना डोर का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। बुधवार को अमृतसर में एक गरीब घर का 15 वर्षीय युवक आतंक मचाने वाली डोर का शिकार हो गया। युवक किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहा था कि रास्ते में उसके पास एक ट्रक गुजरा। ट्रक के साथ चाइना डोर लिपटी हुई थी। डोर युवक को गले में फंस गई। ट्रक तेज गति में था तो युवक का गला डोर से नहीं निकला और बुरी तरह से कट गया। युवक के डोर की चपेट में आने पर लोगों ने शोर मचा कर ट्रक को रुकवाया और लहूलुहान युवक को अस्पताल पहुंचाया।

युवक के घर के हालात ठीक नहीं, सरकार करें मदद

युवक मंगा का गला कटा है,उसकी माता चरण कौर ने बताया कि मंगा की उम्र पंद्रह साल है। लेकिन घर के हालात ठीक न होने के कारण वह नौकरी करता है। शाम को चार बजे काम से लौटने के बाद उसने कहा कि वह बल्लां मोहल्ले में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहा है। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक उसके पास से गुजरा। उसके साथ डोर लिपटी हुई.थी और मंगा चपेट में आ गया। डोर की चपेट में आने से गले की नाड़ी कट गई है। उन्होंने सरकार से मदद मंगा की हैं कि वह गरीब परिवार से हैं। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ASI को गोली मारने वाला 19 साल का शूटर ढेर : अमृतसर में पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जानकारी देते हुए आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,26 सितंबर:अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *