Breaking News

भाजपा की नीतियों को देख पार्टी में शामिल हुए अकाली दल के दो पूर्व विधायक: हरविंदर सिंह संधू

अमृतसर,15 फरवरी (राजन): भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के ज़िला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह कर आए दो पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला एवं मनमोहन सिंह का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस व अकाली दल की जन-विरोधी सोच व नीतियों को देखते हुए लगातार लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। उन्होंने बताया कि जब से वह अध्यक्ष बने है, तब से वह हजारों लोगो को पार्टी में शामिल करवा चुके है और बहुत लोग अभी भी पार्टी में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में है। हविंदर सिंह संधू ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व झूठ के पुलंदों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब के लोग बहुत दुःखी व परेशान हैं और अब उनकी उम्मीद सिर्फ भाजपा से है। क्यूंकि जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। जनता को भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुदृढ़ व उज्जवल नजर आना शुरू हो चुका है। जनता पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि कलाई दल की सोच एवं नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

भाजपा का ही मेयर बनेगा

हरविंदर सिंह संधू ने कहा की आज भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और वो यकीन से कहते हैं कि आने वाले नगर निगम चुनाव में जनता द्वारा दिए गए प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याक्षी जीत हासिल करेंगें और अमृतसर में भाजपा का मेयर होगा और लोकसभा सांसद भाजपा का ही होगा। उसके बाद 2027 में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार से पंजाब का विकास किया जाएगा।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *