Breaking News

गजेंदर सिंह शेखावत व् अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में गुरुनगरी के 6 पार्षद अपने समर्थको सहित व दर्जनों परिवार भाजपा में शामिल

अमृतसर,19 फरवरी (राजन):भारतीय जनता पार्टी कअमृतसर शहरी के ज़िला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कह कर आए 6 पूर्व पार्षद अपने समर्थकों व् दर्जनों परिवारों सहित भाजपा परिवार में में शामिल हुए। भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में  नगर निगम अमृतसर के पूर्व पार्षद सुखदेव सिंह चाहल, पूर्व पार्षद राजेश मदान दोनों पूर्व पार्षद पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।  अमृतसर कैंट के  पार्षद रमेश कुमार बबलू,  पार्षद मंदीप शर्मा, पार्षद तरुण भट्टी,  पार्षद अतुल अरोड़ा, अनूप भुल्लर तथा सरपंच सुखदेव सिंह हनेरियां हैं।इस अवसर पर केन्द्रीय जल-शक्ति मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक व् केवल गिल भी उपस्थित थे। अमृतसर पश्चिमी विधानसभा में स्थित रॉयल किंग पैलस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा परिवार में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं व् उनके समर्थकों को गजेंदर सिंह शेखावत ने पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया तथा भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

पंजाब सहित पूरे भारत में लगातार बढ़ रहा भाजपा परिवार

गजेंदर सिंह शेखावत ने इस अवसर पर भाजपा परिवार में नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सहित पूरे भारत में भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी की जनता-पक्षीय सोच से प्रभावित होकर आज लोग भाजपा परिवार से जुड़ना चाहते हैं। आज भाजपा परिवार में शामिल हुए यह सभी नए कार्यकर्त्ता केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सटीक नेतृत्व में भारत विश्व-गुरु व् विश्व शक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री मोदी के सपने को सच करने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज देश का नौजवान अपने देश में रह कर देश की तरक्की तथा भारत को अग्रणी देशों में शुमार करने के सपने को सच करने के लिए नए-नए स्टार्टअप्स के माध्यम से जहाँ देश में नए रोजगारों का सृजन कर रहे हैं वहीँ देश तथा समाज की आर्थिक तरक्की में भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी को पंजाब में आगामी स्थानीय चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथ मज़बूत कर पंजाब में भाजपा की स्थानीय सरकारें बनाने का आह्वान किया। शेखावत ने कहा कि भाजपा आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आज भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और वो यकीन से कह सकते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता द्वारा दिए गए प्रचंड बहुमत से भाजपा प्रत्याक्षी जीत हासिल करेंगें। उसके बाद 2027 में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार से पंजाब का विकास किया जाएगा।

कांग्रेस, शिअद व झूठ के पुलंदों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब के लोग हैं बहुत दुःखी व परेशान

 अश्वनी शर्मा ने कहा कि उन्होंने बताया कि जब से वह अध्यक्ष बने है, तब से वह हजारों लोगो को पार्टी में शामिल करवा चुके है और बहुत लोग अभी भी पार्टी में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में है। संधू ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व झूठ के पुलंदों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब के लोग बहुत दुःखी व परेशान हैं और अब उनकी उम्मीद सिर्फ भाजपा से है। क्यूंकि जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है। जनता को भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुदृढ़ व उज्जवल नजर आना शुरू हो चुका है। जनता पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल की सोच एवं नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है और अब आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

  नगर निगम चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेंगे

हविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में नए शामिल हुए कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए कहा कि यह सभी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व अकाली दल की जन-विरोधी सोच व नीतियों से तंग आकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। नगर निगम चुनाव में प्रचंड जीत के साथ अमृतसर में भाजपा का मेयर बनना भी सुनिश्चित है और उसके बाद गुरुनगरी से लोकसभा सांसद भी भाजपा का ही होगा। इस अवसर पर भाजपा देहाती जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह मन्ना, तरनतारन जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, राकेश गिल, जिला महामंत्री मुनीश शर्मा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, बलदेव राज बग्गा, मीनू सहगल, अविनाश शैला, आनंद शर्मा, प्रतीक कपूर, भाजयुमों जिलाध्यक्ष गौरव गिल, नरेश रिको, शिव कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *