Breaking News

नगर निगम द्वारा जब्त किया गया 780 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक नष्ट करने के लिए कंपनी के हवाले किया

अमृतसर,25 फरवरी (राजन): केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया था। नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के उपरांत पहले लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करने की जागरूकता मुहिम चलाई गई। इसके बाद  निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़कर चालान काटने का सिलसिला शुरू किया गया। निगम के एमएचओ डॉक्टर किरण कुमार ने बताया कि अब तक नगर निगम द्वारा 780 किलो सिंगल यूज़ प्लास्टिक पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि पकड़ा गया 780 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक को नष्ट करने के लिए पीएमआईडीसी द्वारा निर्धारित की गई इंडियन प्लास्टिक कंट्रोल एसोसिएशन कंपनी को सौंप दिया गया। कंपनी इस सिंगल यूज प्लास्टिक से प्लास्टिक का दाना तैयार करेगी।

अब तक काटे गए 720 चालान

नगर निगम के एमएचओ डॉ किरण कुमार ने बताया कि अब तक नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक रखने वालों के  720 चालान काटे जा चुके हैं। जिन के चालान काटे गए हैं उनमें से कईयों में नगर निगम को चालान के एवज में जुर्माना भी दे दिया है। जो लोग नगर निगम में चालान भुगतने में नहीं आए हैं, उनके चालान अदालतों में भेजे जा रहे हैं। अब वह लोग अदालतों में ही अपने चालान भुगतेगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अपना अभियान जारी रखा हुआ है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अनाधिकृत कालोनियों पर ए डी ए, पुड्डा ने की कार्रवाई

अनाधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करने की विभिन्न तस्वीरें।  अमृतसर,4 जुलाई (राजन):पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *