Breaking News

आर टीआई एक्ट ,डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग दोबारा नगर निगम कमिश्नरो को पत्र भेजकर कहा

नगर निगम अधिकारी समय अवधि के भीतर सूचनाएं उपलब्ध नहीं करवाते
अमृतसर, 5 नवंबर (राजन): डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग दोबारा नगर निगमो के कमिश्नरो को पत्र जारी करके कहा है कि निगम से मांगी गई सूचना प्राप्त करने पर निगम अधिकारी /कर्मचारी समय अवधि के भीतर सूचनाए उपलब्ध नहीं करवाते है। जारी पत्र में कहा गया है कि जब भी निगम अधिकारियो / कर्मचारियों को फोन करके सूचनाएं मांगी जाती हैं तब सूचनाएं सबंधी जिम्मेदारी दूसरे अधिकारियों /कर्मचारियों पर डाल दी जाती हैं। अधिकांश अधिकारी/ कर्मचारी फोन भी अटेंड नहीं करते है। जिस कारण सूचनाएं उपलब्ध करवाने के लिए काफी देरी होती है। इसीलिए डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग द्वारा मांगी गई सूचनाएं भेजने वाले समूह विभागो के अधिकारियों /कर्मचारियों का नाम, पद तथा मोबाइल नंबर भेजे जाए ताकि मांगी गई सूचनाएं संबंधित अधिकारी/ कर्मचारियों से संपर्क किया जा सके। इसके अतिरिक्त सूचना भेजने वाले अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश जारी किए जाए कि मांगी गई सूचनाएं तुरंत बिना देरी के भेजी जाएं।

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा 1,700 सफाई सेवकों को 36 लाख के सुरक्षा उपकरण किए वितरित

सफाई सेवकों को सुरक्षा उपकरण वितरित करते हुए नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारी।  अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *