
अमृतसर,23 अप्रैल (राजन): टपाई रोड पर एक युवक द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार टपाई रोड पुतान पुरा इलाके में एक अज्ञात युवक द्वारा सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति पर हमला कर गोलियां चलाई गई हैं। सुरजीत सिंह, जोकि रिकवरी का काम करता हैं , पर गोलियां चली हैं। हमले के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटखालसा की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा घटना की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि हमलावर का पता लगाया जा सके। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पनप गया है। वही चश्मदीदों ने बताया कि एक लड़का जिसके हाथ में पिस्तौल थी, अपने घर के बाहर बैठे सुरजीत पर गन तान कर गोली चला दी। गोली चलाने वाले नौजवान का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News