Breaking News

एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर निर्माणाधीन दो बिल्डिंगों को तोड़ा

अमृतसर,24 अप्रैल (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर निर्माणाधीन दो बिल्डिंग पर पीला पंजा चलाया है। निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों अनुसार एमटीपी विजय कुमार की देखरेख में बिल्डिंग इंस्पेक्टर अंगद सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनीष कुमार और डिमोलिशन स्टाफ ने कार्रवाई की। पहले बसंत एवेन्यू क्षेत्र में एक घर के भीतर ही कमर्शियल निर्माण करवाया जा रहा था, वहां पर डिच मशीन के माध्यम से निर्माण तोड़ा गया। इसके साथ-साथ लारेंस रोड पर स्थित नेहरू शॉपिंग कंपलेक्स के सामने किसी द्वारा वाइन शॉप का निर्माण करवाया जा रहा था, इस पर भी टीम ने कार्रवाई करके निर्माण को हटाया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने स्माइल एन्क्लेव में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन :कहा, विकास की यह रफ़्तार जारी रहेगी

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू। अमृतसर, 31 अगस्त(राजन): आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *