
अमृतसर, 2 मई (राजन): शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आंतक से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा 20 हजार डॉग स्टरलाइजेशन (नसबंदी) करवाने का आज ई टेंडर खोल दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने बताया कि ई टेंडर में दो पार्टियों ने बिड भरी हैं। जिसमें उपमंयी पशु कल्याण समिति, संतुलन जीव कल्याण द्वारा बिड भरी गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ई टेंडर कमेटी द्वारा टेक्निकल इवैल्यूएशन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेक्निकल इवैल्यूएशन पूरी होने के बाद फाइनेंसियल बिड खोली जाएगी। कमिश्नर ऋषि ने कहा कि लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ से वेट होने के उपरांत इसका वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा।
जल्द शुरू होगा कार्य
लोकल बॉडी मंत्री डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा 20 हजार कुत्तों की नसबंदी के लिए 3.19 करोड़ रुपए जारी करके अपने निवासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें