
:अमृतसर,4 मई (राजन):आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की जीत की दुआ करने के लिए देश के सबसे अमीरव्यक्ति रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बुधवार देर रात श्री दरबार साहिब पहुंची। अपनी टीम एम आई की जर्सी पहन वह दरबार साहिब परिसर में दाखिल हुईं। नीता अंबानी दरबार साहिब में नतमस्तक हुई ।

मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी पहन गोल्डन टेंपल पहुंची
नीता अंबानी सीधा ही इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंची। जहां उन्होंने एक पिंक रंग की चुन्नी ली और सिख मर्यादा के अनुसार अपने सिर को ढका।इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर की परिक्रमा की।

गुरुघर में माथा भी टेका। कड़ाह प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह श्री अकाल तख्त साहिब में भी नतमस्तक हुईं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News