Breaking News

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक

अमृतसर,14 मई(राजन): गुरुनगरी में आगामी समय में होने वाले नगर निगम  चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी रणनीति की समीक्षा हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा अमृतसर कोर ग्रुप के सदस्यों की एक बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस  लाल खन्ना स्मारक में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव संबंधी रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा सुझावों का आदान-प्रदान भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य राजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, आनंद शर्मा, राकेश गिल, रीना जेटली, केवल कुमार, संजीव खन्ना, डॉ. राम चावला आदि उपस्थित थे। 

इस बार भाजपा का मेयर बनाना तय

हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि अब नगर निगम चुनाव में भाजपा पहली बार गठबंधन के बिना गुरुनगरी की सभी 85 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी और अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हरविंदर संधू ने कहा की इस बार भाजपा का मेयर बनना तय है और लोगो में भाजपा को ले कर बहुत उत्साह है| भाजपा इस बार गुरुनगरी की सभी  वार्डों में अपने पार्षद जिताने का लक्ष्य ले कर चल रही है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर तक कोई कमी न रहे इसके लिए पूरी तैयारी कर रही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डा. इंदरबीर सिहं निज्जर ने अमृतसर बल्क वॉटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट के तहत टैंकी के निमार्ण का किया उद्घाटन 

टंकी के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर। अमृतसर,12 फरवरी(राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *