
अमृतसर,27 मई (राजन): प्रीत नगर क्षेत्र में सरेआम युवकों ने एक गली में जाकर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। गली पर पथराव भी किया गया। इसके बाद मोहकमपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमृतसर के प्रीत नगर इलाके में हथियारों से लैस 10-12 अज्ञात युवक गुंडागर्दी कर रहे थे जिसकी वीडियो किसी शख्स ने बना ली। वीडियों में युवक गली में पत्थरबाजी कर रहे हैं, संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित सुमन ने बताया कि दो दिन पहले विनोद नाम के युवक से वॉलीबॉल खेल के दौरान झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसका लड़का डर के मारे घर नहीं आया। उधर, देर रात कुछ शरारती युवक उसकी गली में पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। उन युवकों ने गली में खूब पत्थर फेंके। पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की गई।
पुलिस ने जांच शुरू की
वहीं जब मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रीत नगर इलाके में कुछ युवक गली पर पथराव कर रहे हैं और हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सुमन नाम की महिला का बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गली में बिखरे सामान को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया गया। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News