Breaking News

राजीव अनेजा को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक किया गया नियुक्त

अमृतसर,27 मई(राजन):भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा अपनी जिला टीम का विस्तार करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर राजीव अनेजा को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के साथ राजीव अनेजा को सम्मानित किया। हरविंदर सिंह संधू ने राजीव अनेजा को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे पूरी आशा है कि नवनियुक्त संयोजक राजीव अनेजा अपने साथियों सहित पार्टी का विस्तार तथा संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तथा लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत करवा कर पार्टी को और मज़बूत करेंगें।

जताए गए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का दिया भरोसा

राजीव अनेजा ने इस अवसर पर प्रदेश लीडरशिप तथा जिला लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए उन पर जताए गए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया और आगामी चुनावों में उनके तथा उनकी टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की  जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवा कर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ कर प्रदेश व गुरुनगरी में भाजपा सरकार बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का भरोसा दिया।इस अवसर पर जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, संजय शर्मा, मीनू सहगल, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, जिला सचिव ज्योति बाला, सतपाल डोगरा, मुकेश मेहरा माहि, राजबिंदर सिंह हुंदल, अशोक काका, बलवंत राम बहल, संदीप पोपली, अशोक कपूर, अश्वनी महाजन, अजय कुमार, राकेश रतड़ा, राजन कपूर आदि भी उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *