
अमृतसर,31 मई (राजन):पंजाब मंत्रिमंडल में आज चौथी बार विस्तार हो गया है। भगवंत मान अपनी कैबिनेट में करतारपुर के विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल कर लिया है। दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। वहीं कल मंगलवार को स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा भगवंत मान को सौंपा था। जिसे मुख्यमंत्री ने आगे राज्यपाल के पासमंजूरी के लिए भेज दिया। मंजूर होने के बाद राज्यपाल से नए मंत्रियों की शपथ के लिए समय लिया गया। सूत्रों के मुताबिक निज्जर ने खुले तौर पर सरकार की एक विजिलेंस जांच का विरोध किया था। जिसके बाद उन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 15 महीने में निज्जर तीसरे मंत्री हैं, जिन्हें कुर्सी गंवानी पड़ी। इससे पहले डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी को हटाया जा चुका है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News