Breaking News

ज्वाइंट कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग करके जारी किए आदेश

डिफॉल्टर पार्टियों की प्रत्येक सप्ताह वीरवार को होगी सीलिंग

ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए।

अमृतसर,31 मई (राजन): प्रॉपर्टी टैक्स विभाग का कम टैक्स आने पर नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की। विभाग का निर्धारित किया गया लक्ष्य प्राप्ति के लिए हरदीप सिंह ने आदेश जारी किए हैं। जून महीने में डिफॉल्टर पार्टियों की प्रॉपर्टी सील की जाएगी। प्रत्येक सप्ताह के वीरवार को सीलिंग प्रक्रिया चलेगी। हरदीप सिंह ने बताया कि एक सप्ताह में प्रत्येक जोन से स्कूर्टनी के 3 मामले दिए जाएंगे। इस तरह से एक सप्ताह में 15 मामले और एक महीने के भीतर  सारे शहर की 60 मामले दिए जाएंगे। एक जून से डिशऑनर हुए चेकों का भुगतान लेने की प्रक्रिया शुरू की जाए। विभाग के दोनों सचिव वार्ड वाइज आमदनी के लक्ष्य निर्धारित करेंगे। सुपरीटेंडेंट हरबंस लाल मॉल ऑफ अमृतसर के अदालत में चल रहे केस की सुनवाई  करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोन सुपरीटेंडेंट सरकारी अदारो से बकाया टैक्स प्राप्त करने की भी रिपोर्ट देंगे। इसके साथ-साथ अपडेट हो चुकी कॉलोनियों की नई कैटेगरी की सूचियां बनाकर जल्द रिपोर्ट करेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने घाला माला चौक से गोपाल मंदिर रोड निर्माण के विकास कार्य का किया उद्घाटन:कहा, नॉर्थ विधानसभा का कोई भी इलाका डेवलपमेंट से वंचित नहीं रहेगा

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए करमजीत सिंह रिंटू व अन्य। अमृतसर, 23 जून(राजन): इंप्रूवमेंट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *