Breaking News

रेड क्रॉस भवन के सामने रंजीत एवेन्यू पॉश एरिया मे गंदगी के ढेर

विवादित जगह पर लगे कूड़े के ढेर

विवादित जगह बनी कूड़े का डंप

अमृतसर, 17नवंबर (राजन): रेड क्रॉस भवन के सामने रंजीत एवेन्यू पाश एरिया कूड़े का डंप बनता जा रहा है। नगर निगम द्वारा छेड़े गए सवच्छ सफाई अभियान के बावजूद इस विवादित जगह पर लोग रोजाना कूड़ा कर्कट फ़ेंक रहे हैं। इस जगह के आसपास बड़ी-बड़ी कोठिया तथा सामने रेड क्रॉस भवन, आईजी बॉर्डर रेज पुलिस का मुख्य कार्यलय नजदीक एक बड़ा होटल तथा शॉपिंग कंपलेक्स भी है। विवादित जगह पर लगे गंदगी के ढेरों को इस प्लॉट के साथ लगती सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन निकलते हैं जो गंदगी के ढेर देखकर अमृतसर सवच्छ सफाई अभियान पर सवाल उठाते हैं। इस विवादित जगह के पहले भी केस चल चुके हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा पहले इस जगह के आसपास दीवारें भी खड़ी की गई थी जो टूट चुकी है जिस कारण लोग आसानी से जहां पर कूड़ा करकट फेंक रहे हैं।

विवादित जगह पर लगे कूड़े के ढेर

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की मालकी होने पर नगर निगम वहां पर सफाई नहीं कर रहा है। नगर निगम व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के बीच तालमेल की कमी से इस पॉश एरिया में बड़े बड़े कूड़े का डंप शहर पर ग्रहण लगा रहे है।

विवादित जगह पर लगे कूड़े के ढेर

About amritsar news

Check Also

सफाई व्यवस्था पर रहेगा फोकस : विधायक डॉ अजय गुप्ता

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की मिली जिम्मेदारी फाइल फोटो विधायक डॉक्टर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *