Breaking News

नगर निगम कमिश्नर ने किए विभागीय तबादले

अमृतसर,19 जून (राजन):नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि द्वारा निगम इंस्पेक्टर और क्लर्को के विभागीय तबादलों के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार निगम सेहत विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर सत्यानंद का तबादला लेखा शाखा, क्लर्क अभिषेक शर्मा का लेखा शाखा प्रोविडेंट फंड सेक्शन, क्लर्क हैप्पी का लाइसेंस ब्रांच, क्लर्क दीपक कुमार का प्रॉपर्टी टैक्स विभाग में, क्लर्क नीरज कुमार का भगतावाला डंप, क्लर्क सिमरजीत का तबादला कानून विभाग में कर दिया है। सेहत विभाग में इन क्लर्को का तबादला किया गया है। क्लर्क विकास कुमार, क्लर्क हर्ष जरियाल, क्लर्क नव रूप सिंह, क्लर्क अवतार, क्लर्क मनदीप भट्टी तथा क्लर्क अकसे जोशी का तबादला बतौर  सेहत विभाग में अमला क्लर्क किया गया है। इंस्पेक्टर रमेश कुमार का तबादला प्रॉपर्टी टैक्स विभाग, क्लर्क सनी जरियाल का निगम ऑटो वर्कशॉप में और इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार का तबादला लाइसेंस ब्रांच में किया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम पूरी तरह से फेल : शहर में लग रहे गंदगी के ढेर ; कंपनी भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नहीं कर रही कार्य

अमृतसर, 15 जून: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा ठीक ढंग से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *