Breaking News

ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम द्वारा ‘ एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव’ रखी जारी

अमृतसर,21 जून (राजन):नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा ‘ एंटी एंक्रोचमेंट  ड्राइव’ जारी रखी हैं। एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर के नेतृत्व में आज ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और नगर निगम लैंड विभाग के अधिकारियों द्वारा रामबाग चौक से बस स्टैंड तक दोनों और, कटरा बगिया से गोल हट्टी, हांडा मार्केट से कटरा जयमल सिंह और कटरा शेरसिंह तक ड्राइव चलाई गई।

एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी गई  दुकानों के बाहर सामान ना रखें। दुकानों के बाहर दूर-दराज तक सामान रखने वालों के विरुद्ध पुलिस में केस दर्ज करवाए जाएंगे। फुटपाथ और सड़कों पर वाहन पार्क ना करें। टोह वैन के माध्यम से अवैध तौर पर पार्क हो रहे वाहनों को उठाया जा रहा है।

नगर निगम के लैंड इंस्पेक्टर राजकुमार,, जूनियर सहायक अरुण सहजपाल उनकी टीम द्वारा अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *