
अमृतसर, 24 जून (राजन): पुलिस ने लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके चोरी शुदा दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। सीआईए की पुलिस ने पुष्ट सूचना के आधार पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव नाग खुर्द, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव इंटेबद थाना राजासांसी , अमित सिंह उर्फ गग्गू निवासी 88 फुट रोड, अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी गांव दादूवाल चढ़ती पत्ती को गिरफ्तार करके चोरी शुदा दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले से ही अपराधिक मामले दर्ज हैं और हाल ही में ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे।पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके द्वारा की गई अन्य वारदातों की गुथी भी सुलझाए जाने की संभावना है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News