Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो ने एक रिटायर्ड एसडीओ को रिश्वत मांगने के आरोप में किया गिरफ्तार

अमृतसर,7जुलाई (राजन):पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक रिटायर्ड एसडीओ को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुदेश कुमार जो साल 2016 में तरनतारन में पंजाब मंडी बोर्ड सब-डिवीजन नंबर-3 से रिटायर हुआ था। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को तरनतारन के पट्टी निवासी दर्शन सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने अमृतसर रेंज के विजिलेंस ब्यूरो थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड ने तरनतारन जिले में लिंक सड़क के निर्माण का काम दर्शन सिंह की फर्म एलटी बिल्डर्स को अलॉट किया था। आरोपी सुदेश ने फर्म की 34 लाख 33 हजार रुपए जमानत राशि वापस करने के एवज में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए रिश्वत मांगी। वह पहले 20 हजार रुपए रिश्वत ले भी चुका था। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में केस दर्ज किया गया। फिर विजिलेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल विजिलेंस टीम मामले की आगामी जांच में जुटी है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

चलती थार पर स्टंट का वीडियो :फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ, डायलॉग  लगाया,जेब में पैसा…तो दुनिया पैरों तले

अमृतसर, 9 अगस्त (राजन): एयरपोर्ट रोड पर चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *