पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से कैबिनेट मंत्री भगतजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

अमृतसर, 5 अगस्त(राजन):निस्वार्थ सेवक और पर्यावरणविद् भगत पूरन सिंह की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने पंजाब के लोगों को भगत पूरन सिंह के नक्शेकदम पर चलने का निमंत्रण दिया और कहा वह ऐसी महान आत्मा हैं। जिन्होंने मानवता की सेवा के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी महान योगदान दिया है, उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनकी स्मृति में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उन्हें पाल-पोसकर एक बड़ा वृक्ष बनाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस सीजन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पांच लाख पौधे लगा रही है और हमारा प्रयास है कि इन सभी पौधों का रखरखाव करके पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भगत जी ने जीवन भर जिस प्रकार मानवता की सेवा की, वह उनकी अपनी मिसाल है।

कटारूचक ने भगत पूर्ण सिंह की सेवा को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की सेवा का जो संकल्प उन्होंने लिया था उसे अंतिम सांस तक निभाया और प्रदूषित पर्यावरण के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करते रहे।

अवैध निर्माण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध काम को रोका जाएगा और किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों का विशेष सर्वेक्षण करा रही है, जिसमें न केवल फसलें, बल्कि घर, खलिहान, पशुधन आदि सभी नुकसान दर्ज किए जा रहे हैं और प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। इस अवसर पर कटारुचक को संस्था की मुख्य सेविका बीबी इंद्रजीत कौर एवं अन्य संचालिकाओं द्वारा सम्मानित किया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें