
अमृतसर,22 अगस्त (राजन): सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब ने नवनियुक्त नगर निगम कमिश्नर राहुल का आज निगम कार्यालय आने पर भरपूर स्वागत किया। फेडरेशन के प्रधान विनोद बिट्टा ने कहा आज फेडरेशन की ओर से कमिश्नर का स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि निगम में सफाई सैनिकों को जो दिक्कतें आ रही हैं, उसे बाद में मिलकर विस्तार पूर्वक बताया जाएगा। विनोद बिट्टा ने स्वास्थ्य विभाग में चल रहे घपलेबाजी के कुछ दस्तावेज भी कमिश्नर राहुल के समक्ष पेश किए।
निगम की पहली जिम्मेदारी शहर की सफाई

निगम कमिश्नर राहुल ने कहा कि पुरजोर स्वागत करने पर वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि निगम की पहली जिम्मेदारी शहर की सफाई व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक शहर के पहले पहरेदार है। गुरु नगरी अमृतसर कोई आम शहर नहीं है। अमृतसर का विश्व स्तर पर जाना जाता है, यहां पर त्योहारों के दिवस पर देश विदेश से दो से ढाई लाख तक यात्री आते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुरजोर कोशिश रहेगी कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी डॉ करण कुमार ने बताया है कि निगम के पास इस वक्त 1490 पक्के तौर पर और 275 आउटसोर्सेस पर सफाई सेवक कार्यरत है। शहर बहुत बड़ा है, फिलहाल लगभग 875 और सफाई सेवकों की आवश्यकता है। कमिश्नर राहुल ने कहा कि 875 और सफाई सेवकों को रखने के लिए जो भी प्रोसीजर होगा, उसे अडॉप्ट करके 875 सफाई सेवक रखे जाएंगे।
कमिश्नर राहुल को किया गया सम्मानित

सफाई मजदूर फेडरेशन की ओर से कमिश्नर राहुल को भगवान कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार, एम ओ एच डॉ योगेश अरोड़ा, सचिव अनिल अरोड़ा, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सफाई मजदूर फेडरेशन के सरपरस्त केवल कुमार, प्रधान विनोद बिट्टा, चेयरमैन सुरेंद्र टोना, प्रधान दीपक गिल, सुरेंदर हैप्पी, ऋषि कुमार, सुखदेव राज, जॉनी हंस व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें