Breaking News

पुल के नीचे से नगर निगम ने भारी मात्रा में ज्वलनशील प्लास्टिक के बोरे किए जब्त

अमृतसर, 2 सितंबर (राजन):नगर निगम ने इस्लामाबाद 22 नंबर फाटक के ऊपर बने पुल के नीचे से भारी मात्रा में ज्वलनशील प्लास्टिक के बोरों को जब्त किया है। नगर निगम ने गंदगी फैलाने और कब्जा करने का चालान भी काटा है। नगर निगम कमिश्नर राहुल और ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह को शिकायत मिली कि पुल के नीचे भारी संख्या में ज्वलनशील प्लास्टिक के बोरे पड़े हुए हैं। किसी ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके प्लास्टिक के सामान का इतना बड़ा भंडार लगाया हुआ है। साथ में गंदगी भी फ्लाई हुई है।

इस जगह के एक ओर रेलगाड़ी गुजरती है। दूसरी ओर दो स्कूल और रिहायशी आबादी है। ऊपर से पुल  है। अगर यहां आग लग गई तो भारी तबाही हो सकती है। आग लगने से पुल भी टूट सकता है। जिस पर निगम कमिश्नर राहुल और ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने आदेश दिए कि निगम के स्वास्थ्य विभाग, एस्टेट विभाग और सिविल विंग संयुक्त रूप से कार्रवाई करके वहां से इन प्लास्टिक के बोरों को हटाया जाए। जिस पर स्वास्थ्य  अधिकारी डॉ किरण कुमार के नेतृत्व में सेनेटरी इंस्पेक्टर रमन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्म दास, सेनेटरी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सेनेटरी सुपरवाइजर, लैंड विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार, सिविल विंग के एसडीओ अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके वहां पर पड़े प्लास्टिक के बोरों को जब्त किया गया। उस वक्त कब्जा करने वाले के साथ लंबी बहस बाजी भी हुई। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया।

कब्जाधारी का चालान भी काटा

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने बताया कि भारी मात्रा में ज्वलनशील प्लास्टिक के बोरे रखकर नगर निगम की करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इसके साथ-साथ गंदगी भी फ्लाई हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर कब्जाधारक को चेतावनियां भी दी गई है। इसके साथ-साथ  गंदगी फैलाने और कब्जा करने का चालान भी काटा गया है। उन्होंने कहा कि अगर यहां पर मामूली सी भी आग लग जाए तो चारों तरफ तबाही फैल सकती है। उन्होंने कहा कि सेनेटरी इंस्पेक्टरो को आदेश दे दिए है कि इस जगह पर पूरी निगरानी रखें। यहां पर दोबारा कब्जा करके गंदगी ना फ्लाई जाए।

लोगों ने किया धन्यवाद

कब्जा करने वाली जगह के साथ पड़ते स्कूल की प्रिंसिपल, साथ पड़ती रिहायशी  आबादी के लोग नगर निगम की टीम को मिलने आए। लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई पर  धन्यवाद भी किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

निगम द्वारा लगाए गए कैंप में शहरवासियों ने अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शन को रेगुलर कराने और प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज व जुर्माने की माफी का लाभ उठा रहे

कैंप में लोगों से टैक्स लेते हुए अधिकारी। अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):नगर निगम द्वारा  शहरवासियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *