Breaking News

एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर बन रही 11 बिल्डिंगों की जांच की,2 बिल्डिंगों का कार्य बंद करवाया, एक बिल्डिंग को सील किया, एक बिल्डिंग की शटरिंग हटाई

अमृतसर, 5 अक्टूबर (राजन): एमटीपी विभाग ने अवैध तौर पर बन रही 11 बिल्डिंगों की जांच की। केंद्रीय जोन के अंदुरून क्षेत्र मैं एटीपी अरुण खन्ना, बिल्डिंग इंस्पेक्टर निर्मलजीत वर्मा, फील्ड स्टाफ का निगम पुलिस के साथ जांच दौरान  7 बिल्डिंगों का निर्माण कार्य बंद देखा गया। एटीपी अरुण खन्ना ने बताया कि पुरानी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट करने के समीप एक बिल्डिंग का पहले से ही निर्माण कार्य बंद करवाया गया था। उस बिल्डिंग के मालिक द्वारा  एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू करवा कर लेंटर डालने के लिए शटरिंग डाली गई थी।

टीम द्वारा शटरिंग को हटाया गया। शटरिंग लगाने वाले ठेकेदार को भी फोन करके कहा गया कि यहां से अपनी शटरिंग ले जाए। अन्यथा शटरिंग भी जब्त कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ शेर वाला गेट और बकरवाना बाजार में भी दो बिल्डिंगों का कार्य बंद करवाया गया। माय सेवा बाजार में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील भी किया गया। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्षेत्र से प्रतिदिन 121 टन कूड़ा उठाने के अलाट किए गए टेंडर की अहम सुनवाई हाई कोर्ट में  कल 12 अगस्त को होगी

अमृतसर,11 अगस्त (राजन):नगर निगम ने शहर में कूड़ा प्रबंधन को लेकर प्रतिदिन 121 टन डोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *