Breaking News

पंजाब के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी:बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट

अमृतसर,17अप्रैल :मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत में बारिश के होने की संभावनाएं जताई हैं। पंजाब के 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी.किया है। शनिवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है । बीते दिन पूरे पंजाब में हुई बारिश के बाद सोमवार शाम का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री कम दर्ज किया गया है, वहीं मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान बीते दिन से 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, जालंधर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि यहां तेज मूसलाधार बारिश होगी, इसके साथ ही हवाएं भी चल सकती हैं। जबकि अन्य पूरे पंजाब में आज छुटपुट बारिश होती रहेगी। सुबह भी पंजाब के माझा सहित कई जिलों में हलकी बारिश हुई है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

24 घंटों में 1.4 डिग्री लुढ़का तापमान

तीन दिन से चल रही बारिश ने तापमान में काफी अधिक बदलाव ला दिया है। बीते दिन से न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का है। वहीं गुरदासपुर में बीते 24 घंटों में 35.2एम एम , पठानकोट में 20 एम एम , एसबीएस नगर में 11.5, लुधियाना में 6.1, अमृतसर में 5 एम एम और जालंधर में 8 एम एम बारिश दर्ज की गई है।

जानें प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर- शहर का न्यूनतम तापमान बीते दिन से 2.3 डिग्री कम 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों में यहां 5एम एम बारिश हुई। वहीं आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

जालंधर- शहर का न्यूनतम तापमान बीते दिन से 2 डिग्री कम 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों में यहां 8 एम एम बारिश हुई। आज का अधिकतम तापमान तकरीबन 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

लुधियाना- शहर का न्यूनतम तापमान बीते दिन से 2.3 डिग्री कम 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों में यहां 6.1 एम एम बारिश दर्ज की गई है। आज यहां का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नवनियुक्त डीसी दलविंदरजीत  दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

अमृतसर,24 अक्टूबर : अमृतसर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने डीसी का पदभार संभालने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *