Breaking News

देश का सबसे ऊंचा झंडा अटारी बॉर्डर पर :फ्लैग के टॉप पर लगा सिस्टम जवानों की सर्विलांस में मददकरेगा

अमृतसर 19 अक्टूबर:केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने.गुरुवार को अमृतसर दौरे के दौरान अटारी सरहद पर पहुंच देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरहद पर लगाया गया ये तिरंगा एकखास सर्विलांस तकनीक से सुसज्जित है। इसके टॉप पर एक सिस्टम लगाया गया है, जो हमारे जवानों की सरहद पर निगरानी में मदद करेगा।.अटारी बॉर्डर पर लगाया ये तिरंगा पड़ोसी देश पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ऊंचा है। इससे पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी, जबकि पाकिस्तान झंडे केपोल की ऊंचाई 400 फीट है। अब भारत का स्वर्ण द्वार के सामने तैयार 418 फीट लंबे ध्वज स्तंभ पर तिरंगा फहरा रहा है।

3.5 करोड़ रुपए किए गए खर्च

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 3.5 करोड़ रुपए में इस ध्वज स्तंभ को स्थापित किया गया है।पहले कर्नाटक के बेलगाम में देश का सबसे ऊंचा झंडा 360.8 फीट का फहरा रहा था। अब अटारी बॉर्डर पर 418 फीट का देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हो गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“आम आदमी क्लीनिक’ लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे :विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ गुप्ता ने तीन आम आदमी क्लीनिक शुरू करवाए विधायक डॉ अजय गुप्ता आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *