Breaking News

पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए अहम फैसले

जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा।

अमृतसर,6 नवंबर:पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में अहम फैसले लिए गए हैं। आज हुई कैबिनेट की मीटिंग के बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के नाम से नई स्कीम लॉन्च की है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम से पंजाब के बुजुर्ग देश के विभिन्न धार्मिक स्थानों की मुफ्त यात्रा करेंगे। यह स्कीम आने वाले गुरुपर्व से लागू की जाएगी। वहीं शहीदों के विधवाओं, पैरा मिलिट्री फोर्स में सेवा के दौरान हैंडिकैप होने वाले सैनिकों को दी जाने वाली राशि बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पंजाब के व्यापारियों के लिए वन टाइम सैटेलमेंट स्कीम और की गई है। वहीं, कानगो व पटवारियों का कॉमन कॉडर भी घोषित कर दिया गया है।

ट्रेनों व बसों से करवाएंगे तीर्थ यात्रा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार आने वाले समय में ट्रेनों और बसों के जरिए बुजुर्गों को धार्मिक जगहों की यात्रा कराएंगे। आने वाले गुरुपर्व में इस स्कीम की शुरुआत होगी। बुजुर्गों को नांदेड़ साहिब, वाराणसी, माता नैना देवी, ज्वालाजी, सालासर धाम समेत अलग-अलग धार्मिक स्थलों को यात्रा मुफ्त कराई जाएगी। इसके लिए सब कमेटी गठित की गई है। जो नियमों के अलावा कैसे व कब बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों पर लेकर जाना है, पर फाइनल रिपोर्ट तैयार करेगी।

शहीदों की विधवाओं की पेंशन डबल

इसके अलावा पंजाब में शहीदों की विधवा को पहले 10 हजार रुपए पेंशन दी जाती थी। अब उसे 20 हजार रुपए कर दिया गया है। वहीं पैरामिलिट्री फोर्स में भी जख्मी होने पर सैनिकों की मदद राशि बढ़ाई गई है। पहले 76 से 100 प्रतिशत हैंडिकेप्ड को पहले 4 लाख मिलते थे। पहले उसे 20 लाख और अब इसे 40 लाख कर दिया गया है। 51 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक हैंडीकैप वालों की मदद राशि को 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख और 25 से 50 प्रतिशत को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई है।

व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम

चीमा ने कहा कि बीते दिनों सीएम मान व आप के कनवीनर केजरीवाल पंजाब दौरे पर थे। तब व्यापरियों के साथ बैठक की गई थी। उनकी समस्याओं को सुना गया था। अब पंजाब सरकार व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आई है। चीमा ने कहा कि पंजाब वेल्यू एंडिड टैक्स एक्ट 2005 के केसिस, सीएसटी 1956 के केस, पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर 2002 के केस, पंजाब जनरल टैक्स, पंजाब एंटरटेनमेंट टक्स, टैक्स ऑन लग्जरी 2009, पंजाब इंस्टीट्यूट एंड आदर टैक्स लगभग 61847 केस पेंडिंग पड़े हैं। जिनमें 2017 से पहले वैट के सबसे अधिक 32689 केस हैं। जिन व्यापारियों ने टैक्स, पेनल्टी व इंट्रस्ट का 1 लाख रुपए देने हैं, उसे पूरी तरह से वेव ऑफ कर दिया गया है। 39,787 व्यापारियों की 1 लाख तक की रकम बकाया थी। उन्हें पूरी छूट दी गई है। वहीं, 19361 व्यापारियों का 1 लाख से 1 करोड़ तक टैक्स, पेनल्टी व इंट्रस्ट खड़ा है। उनके लिए टैक्स पर 50% राशि की छूट दी गई है और इंटरेस्ट व पैनल्टी 100 प्रतिशत माफ कर दी गई है। व्यापारियों के लिए दिवाली का तोहफा होगा। यह स्कीम 15 नवंबर से शुरू हो रही है और 15 मार्च 2024 तक लागू रहेगी।

कानूगो- पटवारियों का बना कैडर

5वां फेसला कानूगो व पटवारियों को लेकर किया गया है। आज तक कानूगो व पटवारियों का कॉमन कॉडर नहीं था। पंजाब का कॉमन कॉर्डर आज से राज्य में बन गया है ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

रेड क्रॉस अमृतसर ने बेसहारा महिलाओं के लिए शुरू किया साझा घर:पवनीत सिंह और मनीष अरोड़ा के सहयोग से साकार हुआ सपना

रेडक्रॉस की बैठक को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।  अमृतसर, 4 जुलाई(राजन):जरूरतमंदों की मदद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *