Breaking News

तेजधार हथियार से महिला ने अपने देवर से मिलकर  अपने पति का किया कत्ल:दोनों गिरफ्तार

मृतक की फाइल फोटो। 

अमृतसर,4 दिसंबर: महिला ने देवर के साथ मिलकर अपने पति का तेजधार हथियार मारकर कत्ल कर दिया। घटना गांव बोपाराए खुर्द की है। बताया गया है कि देवर भाभी में नाजायज संबंध थे। इसी के चलते पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान सविंदर सिंह (32) के रूप में हुई है।उसके जीजा निरंजन सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसकी लखविंदर कौर के साथ शादी हुई थी। सविंदर सिंह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले ही उसे पता लगा था कि उसकी पत्नी और उसके छोटे भाई जंग सिंह में नाजायज संबंध हैं। जिसके चलते दोनों पति पत्नी में विवाद रहता था। लखविंदर कौर और जंग सिंह सविंदर सिंह को अपने रास्ते का पत्थर समझते थे। रविवार देर रात मौका मिलते ही उन्होंने तेजधार हथियार से उसका कत्ल कर दिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सविंदर सिंह की लाश बेड पर पड़ी थी और उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने सविंदर की बहन अरविंद कौर के बयानों पर जंग सिंह और लखविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। जंग सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर का 3 साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद ही उसके अपनी भाभी से नाजायज संबंध बने । जंग सिंह और मनप्रीत कौर के 2 बच्चे हैं। सविंदर सिंह और लखविंदर कौर के भी 2 बच्चे हैं। चारोंबच्चों की उमर 8 से 10 साल के बीच है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस एनकाउंटर  में आंतकी घायल : गिरफ्तार करने गई टीम पर की फायरिंग

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर,30 अगस्त: पुलिस और आतंकी के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *