Breaking News

भाजपा की तीन राज्यों में जीत से गुरुनगरी की जनता का भी बड़ा मनोबल, भाजपा निगम चुनाव में लहराएगी जीत का परचम : मनीष शर्मा

अमृतसर, 4 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दर्ज की गई एतिहासिक जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं तथा पंजाब की जनता में भारी उत्साह है और वह अब पंजाब में भी भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। यह कहना है भाजपा जिला महामंत्री मनीष शर्मा का। मनीष शर्मा ने इस संबंधी जारी जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में गुरुनगरी अमृतसर में भाजपा द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए दिए जा रहे आवेदनपत्रों को लेने के लिए आ रहे निगम चुनाव के दावेदारों को देख कर यह स्पष्ट है कि जनता व कार्यकर्त्ता भाजपा की नीतियों व नीयत से पूरी तरह संतुष्ट हैं। देश की जनता अब सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के हाथ में देश का और अपना भविष्य सुरक्षित मानती है।मनीष शर्मा ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह सफर अब पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी जनता के सहयोग से दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु और विश्वशक्ति बन कर तेजी से उभरा है। आज विश्व का हर देश भारत के साथ हाथ मिलाने के लिए खुद आगे आता है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के सटीक नेतृत्व व कुशल कूटनीति के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक तथा भाजपा कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में गर्व महसूस करता है।इस अवसर पर सलिल कपूर, सजीव कुमार, संजीव खोसला, ज्योति बाला, कुमार अमित, मनोहर सिंह, नरिंदर गोल्डी, सतपाल डोगरा, शक्ति कल्याण, विक्रम दंडोना, कुलवंत सिंह, पारस महाजन, योगेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार ने कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी

अमृतसर,5 सितंबर:पंजाब सरकार की तरफ से कुछ आई.पी.एस. अधिकारियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *