Breaking News

पांच नगर निगमो के चुनाव राज्य सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद करवाए जाएंगे

अमृतसर,7 दिसंबर (राजन):पंजाब में 5 नगर निगमो के चुनाव अब राज्य सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद करवाए जाएंगे। इस संंबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्तर पर फैसला लिया जा चुका है। पहले सरकार ने यह निर्णय लिया था कि राज्य के नगर निगम शहरों जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, फगवाड़ा व पटियाला में नगर निगम चुनाव 7 जनवरी को करवाए जाएं और इस संबंध में आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं को तैयारियां करने के लिए कहा गया था। फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव को पहले ही डिप्टी कमिश्नर ने लिखकर भेज दिया था कि फगवाड़ा वार्ड बंदी और मतदाता सूची अभी तैयार नहीं हो पा रही जिस कारण इस चुनाव को अभी पेंडिंग रखा जाए। इसी तरह से अमृतसर, जालंधर लुधियाना और पटियाला नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूची फाइनल नहीं हो पाई है।

जून/जुलाई 2024 में ही करवाए जाएंगे नगर निगम चुनाव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान का तर्क है कि चूंकि अब लोकसभा चुनाव  निकट आ रहे हैं इसलिए आम  आदमी पार्टी को नगर निगम चुनावों में कूदने की बजाय अपना ध्यान लोकसभा चुनाव जीतने की तरफ लगाना चाहिए।   सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की मुख्य परीक्षा तो लोकसभा चुनाव में होनी है इसलिए नगर निगम चुनाव अब ‘आप’ सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद जून/जुलाई 2024 में ही करवाए जाएंगे। पंजाब में नगर निगम चुनाव पिछले 6-8 महीने से लगातार किसी न  किसी राजनीतिक कारणों से टलते आ रहे हैं। नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपनी तैयारियां पिछले 2 महीनों से की जा रही थीं। 

पांच राज्य विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की बुरी तरह हार भी है कारण

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बुरी तरह से हार नगर निगम चुनाव न करवाने का कारण भी है। वैसे भी पहलेआम आदमी पार्टी की ओर से भी डा. संदीप पाठक ने पार्टी नेताओं व कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठकें कीं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबियों का मानना है कि मुख्यमंत्री की सोच है कि लोकसभा चुनाव इस समय पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। नगर निगम चुनाव तो कभी भी करवाकर सत्ताधारी पार्टी जीत सकती है। ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री की रणनीति अब लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशियों को ढूंढना और राज्य की सभी लोकसभा सीटों को लेकर तैयारियां करने तक सीमित हो गया है। संभवत: मुख्यमंत्री द्वारा आने  वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सभी सीटों पर दौरे भी करवाए जा रहे हैं। इसमें कुछ रैलियां भी शामिल होंगी और कुछ बैठकें वालंटियर्स के साथ होंगी।  इनका उद्देश्य पार्टी के जमीनी कार्यकत्र्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करना है। पार्टी के नेताओं का भी मानना है कि इस समय हमारे लिए लोकसभा चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनौती है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा ” फायर सेफ्टी वीक ” के तहत लोगों को किया गया जागरूक: निगम कमिश्नर औलख विशेष तौर पर मौजूद रहे

अमृतसर, 17अप्रैल (राजन): नगर निगम द्वारा ” फायर सेफ्टी वीक ” के तहत आज अल्फा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *