Breaking News

जय भोलेनाथ के उद्घोष के साथ ही पाकिस्तान स्थित कटासराज के लिए आज श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

अमृतसर,19 दिसंबर : जय भोलेनाथ के उद्घोष के साथ ही पाकिस्तान स्थित कटासराज के लिए आज श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया। यह जत्था श्री दुर्गियाना तीर्थ से रवाना हुआ जो की वाघा बॉर्डर के रास्ते लाहौर पहुंचेगा। जत्थे में पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से 55 श्रद्धालु शामिल हैं। जिनमें 45 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। इस जत्थे में 34 झारखंड से, बिहार से 11, गुजरात से 5, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से 3-3 और दिल्ली से दो और तेलंगाना से एक यात्री शामिल हुए हैं। श्री दुर्गियाना मंदिर प्रबंधक कमेटी की प्रधान लक्ष्मी कांता चावला ने सम्मान के साथ जत्थे को रवाना किया।

कम लोगों के लिए मिलता है वीजा

श्री शिव शक्ति परिवार, टाटानगर के प्रधान कैलाशी विजय शर्मा ने बताया की पाकिस्तान के किए बहुत कम श्रद्धालुओं को वीज़ा मिलता है। पहले 149 लोगों का वीजा अप्लाई किया था जिसमें से फिर 66 लोगों का और फिर अंत में सिर्फ 55 लोगों को ही वीजा मिल पाया। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को वीजा दिया जाए। इसमें सबसे ज्यादा उम्र के 74 साल के गुजरात के रमेश चंद्र रावल है। वहीं राजस्थान के 23 वर्ष के मुदित शर्मा शामिल हैं।

25 दिसंबर को आएंगे वापस

यह जत्था 19 दिसंबर को रवाना होकर 25 दिसंबर को
वापस पहुंचेगा। इस दौरान श्री कटासराज महादेव दर्शन, अमृतकुंड स्नान, श्री राधा कृष्ण मंदिर दर्शन, लाहौर स्तिथ श्री राम में पुत्र लव के प्रयाण निर्वाण स्थल दर्शन, श्री वाल्मीकि मंदिर दर्शन, महाभारत कालीन अन्य पुरातन मंदिरों के दर्शन किए जाएंगे। इस दौरान पाकिस्तान की ईटीबीपी की ओर से राम रुद्राभिषेक, दीप प्रज्ज्वलन, संभाषण, गायन का भी इंतजाम किया गया है।श्रद्धालुओं ने इस दौरान मांग की कि वो लाहौर से होते हुए चकवाल स्तिथ श्री कटासराज के दर्शनों तक जा रहे हैं। तो उन्हें आगे माहिंगलाज के दर्शनों तक की भी अनुमति दी जाए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शहर में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़: पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगी ;कुछ पंपों ने शटर तक बंद किए

अमृतसर,26 मार्च: अमृतसर शहर में गुरुवार रात अचानक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *