
अमृतसर, 23 दिसबंर : लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत लोकसभा प्रवास योजना को लेकर एक बैठक पश्चिमी विधानसभा इंचार्ज रीना जेटली की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, लोकसभा प्रवास योजना के इंचार्ज राजिंदर मोहन सिंह छीना एवं भाजपा अमृतसर शहरी के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस बैठक में पश्चिमी विधानसभा में रहने वाले प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के सभी नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के साथ मंच पर जिला महामंत्री मनीष शर्मा, संजीव खोसला, राजीव भगत, सुखदेव सिंह चाहल, केवल गिल, राज कुमार जॉली आदि भी उपस्थित थे।
आम आदमी पार्टी व कांग्रेस अब एक ही थाली के चट्ठे-बट्टे

राजिंदर मोहन सिंह छीना ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ढांचे के बारे में जानकारी हासिल करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस अब एक ही थाली के चट्ठे-बट्टे हैं और पंजाब में अंदरखाते इनका गठबंधन भी हो चुका है। यह लोग जनता को मुर्ख बनाने के लिए अलग-अलग होने का दिखावा कर रहे हैं। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुशासन को देख चुकी है और आगामी चुनावों में भाजपा को विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उतारे जाने वाले भावी उम्मीदवार के पक्ष में जनता से अधिक से अधिक संपर्क बनाकर उन्हें पार्टी के हक में वोट करने के लिए तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य आम मतदाता से जुड़ना, उन्हें केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना और भाजपा के साथ जोड़ना है।

इस अवसर पर नरेश रिको, मोहित वर्मा, दर्शन लाल हजुरी, शाम भगत, सतीश कुमार, कुलदीप सिंह, कुलवंत सिंह, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, संदीप कुमार, मंगल शर्मा, शब्द भगत, सन्नी शर्मा, जनक जोशी, अमित राय, शेखर शर्मा, मोहन चुघ, पी.के. शर्मा आदि उपस्थित थे।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर