
अमृतसर,25 दिसंबर: पुलिस थाना गेट हकीमा के भूतनपुरा क्षेत्र में अचानक हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। जिस घर के बाहर फायरिंग हुई है,उनका कहना था कि इन बदमाशों का उनके बेटे से झगड़ा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए यह वारदात की गई। इस घटना के बारे में पीड़ित परिवार के अशोक कुमार व उनकी पत्नी ने जानकारी दी कि वो अपने घर की छत पर खड़े थे। तभी कुछ अज्ञात लोग एक गाड़ी में आए और उनके घर की ओर इशारा करने लगे। जब उन्होंने उनसे इस बारे में पूछना चाहा तो उन्होंने गाड़ी को कुछ दूरी पर ले जाकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी।अशोक कुमार ने बताया उनका बेटा साहिल पहले जेल में था, अब वो जमानत पर बाहर है। परिवार वालों का कहना है कि साहिल को पहले ही बेदखल कर चुके है। जेल में साहिल का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। कुछ अज्ञात युवक उसी की खोज में घर के बाहर आकर गोलियां चला गए है। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए है। पीड़ित परिवार की ओर से इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अपनी ओर परिवार की जान की सुरक्षा की मांग की है। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News