Breaking News

भाजपाईयों ने अटल जी की जयंती पर की पुष्पांजली अर्पित

अमृतसर, 25 दिसंबर :पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपाई की 99वीं जन्म जयंती के अवसर पर हर कोई उन्हें अपने-अपने तरीके से अटल जी को पुष्पांजली अर्पित कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में गुरुनगरी की पाँचों विधानसभा के 21 मंडलों में भारत रत्न अटल जी को कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजली अर्पित की गई।

इसी कड़ी में भाजपा के बाई पास मंडल में मंडल अध्यक्ष किशोर रैना की  अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, राजिंदर मोहन सिंह छीना, श्रीमती रीना जेतली, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला महासचिव सलिल कपूर, संजीव कुमार, राकेश गिल आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी जी को अपनी पुष्पांजली अर्पित की। इस अवसर पर अनुज सिक्का, परमजीत सिंह बतरा, बलदेव राज बग्गा, श्रुति विज, गौरव गिल, मानव तनेजा, कुलवंत सिंह, पारस महाजन आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार : संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री

अमृतसर, 2 जुलाई:पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *