Breaking News

अमृतसर से नई दिल्ली के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

अमृतसर,25 दिसंबर:अमृतसर से नई दिल्ली के बीच शुरू हो रही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उदघाटन 30 दिसम्बर को होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन के साथ 6 अन्य वंदे भारत गाड़ियों का शुभारंभ करेंगे। इसमें खास बात यह है कि पंजाब से होकर चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो जालंधर तथा लुधियाना दोनों मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। अमृतसर से यह गाड़ी सुबह 8.30 बजे चलकर 9.26 पर जालंधर तथा 10.16 पर लुधियाना, 11.34 पर अंबाला और दोपहर 1.50 पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी पर यह गाड़ी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद 3.15 पर चलेगी, जो शाम 6.36 पर लुधियाना, 7.26 जालंधर तथा 8.35 पर अमृतसर पहुंचेगी। आने-जाने के दौरान सभी स्टेशनों पर दो मिनट का स्टापेज होगा। प्रधानमंत्री मोदी अमृतसर नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के साथ-साथ अयोध्या-नई दिल्ली, दरभंगा नई दिल्ली, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलोर, जालना-मुंबई वंदे भारत ट्रेन को झंडी को दिखा सकते हैं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ED रेड के बाद AAP के मंत्री अरोड़ा गिरफ्तार: ₹100 करोड़ की फर्जी खरीद का आरोप

मंत्री संजीव अरोड़ा।  अमृतसर, 9 मई : पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *