Breaking News

शहीद तरसेम सिंह बहार के बलिदान दिवस पर भाजपाईयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजली

अमृतसर,5जनवरी(राजन): शहीद तरसेम सिंह बहार ततात्कालीन प्रदेश अध्यक्ष  भारतीय जनता युवा मोर्चा को आज उनके बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम जिला भाजपा उपाध्यक्ष सजीव खोसला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर  शहीद तरसेम सिंह बहार समिति के महामंत्री रमन शर्मा, कार्यालय सचिव सतपाल डोगरा व आए हुए सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद तरसेम सिंह बहार को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शहीद बहार आज भी हमारे मार्ग-दर्शक

संजीव खोसला ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि तरसेम सिंह बहार ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया था। पंजाब में आतंकवाद का काला दौर चरम सीमा पर था, तब शहीद तरसेम सिंह बहार अपनी जान की परवाह किए बिना देश की जनता की आवाज बने और आंतकवादियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर आतंकवादियों के षड़यंत्र को विफल किया। उनकी शहादत को 33 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शिक्षा आज भी हम सब का मार्ग दर्शन करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना एक निर्भीक व साहसी कार्यकर्ता खोया, लेकिन देश की एकता व अखंडता के लिए उन्होंने जो आहुति दी, उसके चलते ही पंजाब में स्थाई शांति कायम हो सकी है।सतपाल डोगरा ने कहा कि  शहीद  तरसेम  सिंह  बहार युवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत थे । आतंकवादियों ने उनको शहीद किया, लेकिन उनकी विचारधारा ने भाजपा को जन-भावना की सेवा करने का महान अवसर दिया। तरसेम बहार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहादत राजनीति की आवाज को एक नया आयाम दे गई थी । जिसकी बदौलत पंजाब में लोकतंत्र की पुन: स्थापना हुई । उन्होंने सभी से बहार के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

तरसेम सिंह बहार आंतकवादियों के विरुद्ध निडर होकर डटे रहे

तरसेम सिंह बहार के करीबी साथी रहे रमन कुमार शर्मा ने बताया कि शहीद तरसेम सिंह बहार को आंतकवादियों ने 5 जनवरी 1989 को सुल्तानविंड रोड इलाके में गोलियां मार कर शहीद कर दिया था और समिति हर वर्ष उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजली समारोह अयोजित कर उनको नमन करती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के काले दौर में तरसेम सिंह बहार आंतकवादियों के विरुद्ध निडर होकर डटे रहे।इस अवसर पर अजय अरोड़ा, बलविंदर कुमार बब्बा, यशपाल शोरी, मोनू महाजन, विनोद खन्ना, विवेक वोहरा, संदीप कुमार, अतुल मेसी आदि ने भी शहीद तरसेम सिंह बहार को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी

अमृतसर,25 जुलाई:पंजाब की नगर निकायों के चुनाव में हो रही देरी के मामले में दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *