Breaking News

डीसी  ने व्यवसाय का अधिकार अधिनियम के तहत दो इकाइयों को स्वीकृति जारी की

अमृतसर,12 जनवरी:पंजाब सरकार उद्योगपतियों को उनके व्यवसाय से संबंधित विभिन्न सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान कर रही है, ताकि उद्योगपतियों को अलग-अलग कार्यालयों का दौरा न करना पड़े और सभी सुविधाएं एक ही खिड़की के माध्यम से प्रदान की जाएं।  इस सुविधा के तहत डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने आज जिला स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक के दौरान पात्र पाई गई दो इकाइयों को मंजूरी जारी की।  उन्होंने कहा कि इन दोनों इकाइयों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने मैसर्स ग्लोबल फूड्स यूनिट-2 गांव भंगवान तहसील मजीठा और मैसर्स विशाल टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड गांव नंगकलां मजीठा रोड को मंजूरी पत्र प्रदान किए।डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों की बैठक में भी आश्वासन दिया था कि व्यापार का अधिकार कानून के तहत सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी और उसी वादे के तहत सभी काम किए जा रहे हैं। डीसी  ने कहा कि जिले में किसी भी उद्योगपति को कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी और सभी स्वीकृतियां समय पर जारी की जाएंगी। इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग इंद्रजीत सिंह टांडी एवं निवेशक भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *