Breaking News

बलात्कार के आरोपी को पुलिस नें दो घंटे में पकड़ा

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ।

अमृतसर,13 अप्रैल: बलात्कार के आरोपी को पुलिस की ओर से दो घंटे में पकड़ लिया है। आरोपी ने अपनी साथियों के साथ मिलकर एक जानकार लड़की से गाड़ी में बलात्कार किया था। थाना छेहरटा.पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।.डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि आज सुबह 112 कंट्रोल रूम में एक लड़की का फोन आया।जिसमें लड़की ने उसके साथ बलात्कार की शिकायत की। लड़की ने बताया कि वो और उसकी सहेली शेरा वाला गेट से चार लड़कों के साथ अमेज कार में बैठी। जहां से लड़के उसे ताज होटल के नजदीक ले गए। जहां गुरु की वडाली निवासी अमन ने उसके साथ जबरदस्ती की ओर उसके साथ बलात्कार किया।

दो घंटे में पकड़े आरोपी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की देखरेख में एक विशेष जांच पुलिस अधिकारियों की टीम का गठन किया। टीम ने हर पहलू पर जांच की और वांछित आरोपी अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी गुरु की वडाली को दो 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।.आरोपी के खिलाफ थाना छेहरटा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के दौरान प्रयोग की गई कार भी अपने कब्जे में ले ली। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत.में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं अमन के साथ अन्य तीन लड़कों की भी तलाश की जा रही है और जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *