Breaking News

बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र गांव दाऊके से 5 पैकेट हेरोइन, एके 47 राइफल, एक पिस्तौल व कारतूस बरामद

अमृतसर, 19 जनवरी (राजन): अंतरराष्ट्रीय सीमा गांव दाऊके बी ओ पी  से मंगलवार को बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान5.2 किलो हेरोइन, ए के -47 राइफल और एक पिस्तौल के अलावा कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।अधिकारियो को मिली सूचनाओ के अनुसार  पाकिस्ताान के कुख्यात तस्कर के द्वारा तारबंदी के पास नशे और हथियारों की खेप छिपाए जाने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन चलाया गया।
अधिकारियों के अनुसार थाना घरिंडा के प्रभारी मनिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान के मान्याला निवासी कुख्यात तस्कर बिलाल संधू के भारत के कुछ प्रमुख तस्करों के साथ संबंध हैं। वह भारत में तस्करों को हथियार और ड्रग्स सप्लाई करता है। अभी भी भारतीय तस्करों को सौंपने के लिए गांव दाऊके स्थित बी ओ पी  के एरिया में कांटेदार तार की बाड़ के पास हथियारों और नशे की खेप छिपा रहा है।
इसके बाद पुलिस ने बी एस एफ के अधिकारियों को विश्वास में लिया और फिर संयुक्त टीम ने बॉर्डर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान 7 कारतूस के एक मैग्जीन, पांच पैकेट हेरोइन, एक ए के -47 (सब-मशीन गन), एक पिस्टल, एक मैग्जीन और 7 और कारतूस बरामद किए गए हैं। इसे कब्जे में लेकर थाना घरिंडा में एन डी पी सी  एक्ट की धाराओं 21/22/61/85, और आर्म्स एक्ट की 25/54/59 के तहत केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

About amritsar news

Check Also

पंजाब पुलिस के ए एस आई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या :अमृतसर में सुबह स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे

मृतक जोगा सिंह की डेड बॉडी। अमृतसर, 24 मई : मजीठा में आज सुबह – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *