Breaking News

10 महीने बाद इंडिया मे किर्केट सीरीज,इंग्लैंड के लिए इंडिया टेस्ट टीम की घोषणा, 5फ़रवरी को होगा पहला टैस्ट

मुंबई /अमृतसर,19जनवरी (राजन):ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज की जीत के बाद इंग्लैंड  के लिए टीम इंडिया की घोषणा  कर दी गईं।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल ,चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल,जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज ,शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल
स्टैंडबाय: केएस भारत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज़ नदीम, राहुल चाहर
नेट बॉलर्स: अंकित राजपूत, अवेश खान, संदीप वारियर, कृष्णप्पा गौतम, सौरभ कुमार

5 फरवरी को होगा पहला टेस्ट
भारत-इंग्लैंड के बीच 3 स्टेडियम में होंगे सभी मैच
बी सी सी आई ने कोरोना को ध्यान में रखकर इंग्लैंड के भारत दौरे के लिए सिर्फ 3 वेन्यू को फाइनल किया है। पहले 2 टेस्ट चेन्नई में खेले जाएंगे। बाकी 2 टेस्ट अहमदाबाद में होंगे। इसके बाद 12 मार्च से 5 टी-20 की सीरीज अहमदाबाद में खेली जाएगी। टी-20 सीरीज का आखिरी मैच 20 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, 23 मार्च से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। सभी मैच पुणे में होंगे। सीरीज का आखिरी वनडे 28 मार्च को होगा ।
10 महीने बाद कोई टीम भारत दौरे पर
कोरोना की वजह से पिछले दस महीने से भारत में क्रिकेट पूरी तरह से बंद था। आखिरी बार मार्च 2020 में साउथ अफ्रीका ने भारत का दौरा किया था।

About amritsar news

Check Also

एशियाई खेलों में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का जलवा, 6 पदकों से जापान में चमका नाम:दो स्वर्ण और चार रजत पदकों के साथ विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने रचा नया कीर्तिमान

अमृतसर, 30 सितंबर(राजन):जापान की धरती पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के निशानेबाजों ने निशानेबाजी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *